महिला कांग्रेस करेगी आंदोलन : जिलाध्यक्ष

लीलावती मेहता ने कहा कि महिला आरक्षण बिल मामले में वर्षों पहले सहमति बन चुकी है, फिर भी इसे लागू करने के नाम पर बहानेबाजी की जा रही है.

कोडरमा. महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बेबी सिन्हा ने महिला आरक्षण बिल पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस मामले में भाजपा की नियत ठीक नहीं है. वर्ष 2023 में महिला आरक्षण बिल पर कानून बन चुका है, अब संविधान संशोधन की आड़ में लाया गया बिल महिलाओं के हित में नहीं है. वर्ष 2023 में जिस बिल को मंजूरी मिली थी, उस समय कांग्रेस भी साथ खड़ी थी, यदि मोदी सरकार बिल के पक्ष में ईमानदारी से खड़ी है, तो 2023 वाला बिल लागू करे. इस मांग को लेकर महिला कांग्रेस व जिला कांग्रेस के नेतृत्व में आंदोलन किया जायेगा. जिला महासचिव लीलावती मेहता ने कहा कि महिला आरक्षण बिल मामले में वर्षों पहले सहमति बन चुकी है, फिर भी इसे लागू करने के नाम पर बहानेबाजी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >