चंदवारा. समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में बरही विधायक मनोज यादव ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया़ बैठक के दौरान विधायक श्री यादव ने बुनियादी सुविधाओं, पेयजल, शिक्षा, खेल और राजस्व विभाग से जुड़े कई लंबित मामलों को अधिकारियों के समक्ष रखते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की़ विधायक ने वर्ष 2001 में हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड से अलग होकर चंदवारा प्रखंड बनने के बाद से लंबित पड़े गंभीर भू-राजस्व मामले को उठाया. उन्होंने बताया कि मौजा ढाब-सलोनिया (थाना नं. 181, हल्का नं. 06) और मौजा ढाब (थाना नं. 318, हल्का नं. 09) की जमाबंदी आज भी संयुक्त रूप से चल रही है़ विधायक ने करोंजिया जलापूर्ति योजना और थाम जलापूर्ति योजना की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई़ उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए दोनों योजनाओं को अविलंब सुचारू रूप से चालू कराने की मांग रखी़
संयुक्त जमाबंदी, ठप जलापूर्ति का मामला उठाया
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक
