जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति का हस्ताक्षर अभियान 15 को

जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति की कोर कमेटी की बैठक

झुमरीतिलैया. जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति की कोर कमेटी की बैठक बजरंग नगर स्थित अवध्या क्लासेस में हुई. अध्यक्षता महेश भारती ने की. बैठक में जेजे कॉलेज समेत कोडरमा जिले के सभी कॉलेजों को विनोबा भावे विवि से हटाकर सर जेसी बोस विवि से संबद्ध करने के निर्णय का विरोध किया गया. समिति के संरक्षक राम रतन अवध्या ने कहा कि यह लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ी जायेगी और छात्रों को अभियान से जुड़ना चाहिए. अध्यक्ष महेश भारती ने इसे कोडरमा के स्वाभिमान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए जनप्रतिनिधियों से एकजुट होने की अपील की. बैठक में संस्था के पंजीकरण की जिम्मेदारी सईद नसीम को दी गयी. साथ ही 12 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस, 13 जून को जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने तथा 15 जून को झंडा चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. संचालन देवेंद्र कुमार ने किया. मौके पर कई सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >