विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी कोडरमा जिला के तिलैया का है रहनेवाला

विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

कोडरमा : उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह एनएच-31 पर स्थित अकबरपुर थाना क्षेत्र के फुलमा गांव के पास से विदेशी शराब लदी सूमो(जेएच-01बीएम-4452 ) को जब्त किया. साथ ही एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया. उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की कोडरमा से एक गाड़ी काफी मात्रा में शराब लेकर बिहारशरीफ की ओर जा रही है.

इस सूचना के बाद एक टीम का गठन कर कार्रवाई के लिए उक्त हाइवे पर गाड़ी की जांच शुरू की गयी. इस दौरान झारखंड की ओर से आ रही टाटा सूमो को फुलमा गांव के पास जांच के लिए रोका गया. जांच के दौरान गाड़ी पर लदी 35 कार्टन विदेशी शराब को जब्त करते हुए धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज कोडरमा जिला के तिलैया थाना क्षेत्र के तिलैया निवासी बबन सिंह का पुत्र आदित्य कुमार है. धावादल में इंस्पेक्टर अभिषेक आनंद, एसआइ गुड्डु कुमार, एसआइ नरेंद्र कुमार व एएसअाइ विनोद कुमार प्रसाद सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. गौरतलब है कि इन दिनों अवैध शराब को लेकर लगातार विभाग सघन अभियान चला रही है.

Posted by : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >