अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डोमचांच में योगाभ्यास, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी हुई शामिल

International Yoga Day Koderma: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोडरमा के डोमचांच के सीएम हाई स्कूल मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया.

डोमचांच से विकास कुमार की रिपोर्ट

International Yoga Day Koderma: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला आयुष विभाग के तत्वावधान में डोमचांच के सीएम हाई स्कूल मैदान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया. कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव सहित जिले के कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक शामिल हुए. 

प्रशिक्षकों के निर्देशन में हुआ योगाभ्यास

योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने अलग-अलग योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया. इस दौरान वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ एवं निरोग रहता है और मानसिक तनाव भी कम होता है. 

केंद्रीय मंत्री की अपील

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है. उन्होंने लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील की. 

विधायक ने योग को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया 

विधायक नीरा यादव ने भी योग को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया. विधायक ने नियमित अभ्यास करने का आग्रह किया. 

समापन पर लिया गया स्वस्थ जीवन का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया. जिला आयुष विभाग की ओर से योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न जानकारियां भी साझा की गईं. 

यह भी पढ़ें: झारखंड सहायक आचार्य परीक्षा 22 जून से, JSSC ने जारी किया एडमिट कार्ड, पढ़ें जरूरी गाइडलाइन

यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी

यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >