जयनगर: डीवीसी केटीपीएस में इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट सिस्टम (आईएमएस) ऑडिट की तैयारियों को लेकर तीन दिवसीय आईएमएस तत्परता समीक्षा एवं प्री-ऑडिट आकलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान स्टेशन की मौजूदा प्रबंधन प्रणालियों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में तैयारियों का आकलन किया गया.
समीक्षा के दौरान आईएमएस ढांचे के क्रियान्वयन की स्थिति परखी गयी. साथ ही संबंधित प्रबंधन प्रणाली मानकों के तहत लागू आवश्यकताओं के अनुपालन की भी समीक्षा की गयी. इसका उद्देश्य आगामी आईएमएस ऑडिट के लिए स्टेशन की तैयारियों का आकलन करना और जहां आवश्यक हो, वहां सुधार की संभावनाओं को चिन्हित करना रहा.
प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर
कार्यक्रम के दौरान स्टेशन की विभिन्न प्रबंधन प्रणालियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गयी. अधिकारियों ने आईएमएस से संबंधित प्रक्रियाओं और उनके क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की.
बैठक की अध्यक्षता डीवीसी केटीपीएस के मुख्य महाप्रबंधक सह एचओपी संजय कुमार ने की. मौके पर ओएंडएम के महाप्रबंधक अमन ज्योति समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.
ऑडिट की तैयारियों का लिया गया जायजा
तीन दिनों तक चले इस प्री-ऑडिट आकलन के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया गया कि स्टेशन की प्रबंधन प्रणालियां निर्धारित मानकों के अनुरूप कितनी प्रभावी तरीके से लागू हैं. समीक्षा के दौरान सामने आने वाले बिंदुओं के आधार पर आवश्यक सुधार और आगे की तैयारियों को लेकर दिशा तय की गयी.
अधिकारियों ने आईएमएस की आवश्यकताओं के अनुपालन को बेहतर बनाने और स्टेशन की प्रबंधन प्रणाली को लगातार सुदृढ़ करने पर जोर दिया. कार्यक्रम के माध्यम से आगामी ऑडिट के लिए केटीपीएस की तैयारियों को और व्यवस्थित करने का प्रयास किया गया.
