कोडरमा. डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक हुई़ बैठक में डीसी ने जुडको को झुमरीतिलैया शहरी क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही जलापूर्ति योजना के कार्य को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करने को कहा़ उन्होंने इनटेक वेल से संबंधित कार्यों में डीवीसी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. इसके अलावा झुमरीतिलैया शहरी क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के कार्य में भी तेजी लाने को कहा. भवन निर्माण निगम लिमिटेड अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गोहाल, करमा मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल एवं स्टेडियम निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बैठक में एसडीओ ओमप्रकाश मंडल व अन्य मौजूद थे़
जलापूर्ति योजना के कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश
यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक हुई़
