गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने का निर्देश

प्रधानाचार्यों के साथ समीक्षा बैठक

कोडरमा. समाहरणालय सभागार में सोमवार को डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में उच्च विद्यालय व प्लस टू उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ समीक्षा बैठक हुई़ बैठक में जिला शिक्षा प्रदर्शन के विभिन्न संकेतकों की समीक्षा करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया़ उन्होंने प्रोजेक्ट रेल व प्रोजेक्ट इंपैक्ट के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा नवाचारों को प्रभावी रूप से लागू करने पर विशेष बल दिया़ साथ ही जेसीइआरटी पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन व स्मार्ट क्लासेस के अधिक उपयोग सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बैठक में डीइओ अविनाश राम व अन्य मौजूद थे़

राज्य स्तरीय टीम ने किया भौतिक सत्यापन

जयनगर. मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित तमाय व जयनगर पूर्वी पंचायत का राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय टीम ने संयुक्त रूप से भौतिक सत्यापन किया. इस दौरान पंचायत के कार्यों और व्यवस्था के विभिन्न मानकों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पंचायत के संचालन पर फोकस किया गया. इसमें पंचायत स्तरीय स्थायी समिति, ग्राम पंचायत कार्यकारिणी समिति, पंचायत समन्वय समिति की सक्रियता का मूल्यांकन किया गया. वहीं स्वच्छता एवं पेयजल के अंतर्गत ओडीएफ की स्थिति, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता तथा ठोस तथा तरल एवं अपशिष्ठ प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया. इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में कुपोषण निवारण, महिलाएं एवं बच्चों में एनिमिया की स्थिति तथा टीकाकरण की जानकारी ली गयी. मौके पर टीम के साथ बीडीओ गौतम कुमार, मुखिया कौशर खान, सीमा कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >