प्राधिकार के सचिव ने किया मंडल कारा का निरीक्षण

बंदियों से भी मेडिकल सुविधाओं के बारे में पूछताछ करते हुए जानकारी प्राप्त की गयी.

कोडरमा . जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार व सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से मंडल कारा कोडरमा का औचक निरीक्षण किया. यह निरीक्षण मंडल कारा कोडरमा में उपलब्ध मेडिकल से संबंधित संयंत्रों व उपकरणों एवं मंडल कारा में उपलब्ध नियमित डॉक्टर की उपलब्धता एवं चिकित्सा व्यवस्था से संबंधित जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया. उल्लेखनीय है कि झारखंड हाइकोर्ट को एक संयुक्त रिपोर्ट प्रेषित किया जाना है, इसी आदेश के अनुपालन में प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार व सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से मंडल कारा कोडरमा का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान मंडल कारा कोडरमा में रह रहे बंदियों से भी मेडिकल सुविधाओं के बारे में पूछताछ करते हुए जानकारी प्राप्त की गयी. निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि सदर अस्पताल कोडरमा द्वारा मंडल कारा कोडरमा में चिकित्सक की नियमित रूप से प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो नियमित रूप से आकर बंदियों के स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराते हैं. इसके अलावा जेल परिसर में बंदियों के लिए अलग से अस्पताल उपलब्ध है, जिसमें दर्जनों बेड लगे हुए हैं. बंदियों की मेडिकल जांच के लिए आवश्यक लगभग सभी उपकरण एवं संयंत्र भी उपलब्ध हैं. बंदियों के लिए आवश्यक पर्याप्त दवा भी जेल के क्लिनिक में उपलब्ध कराये जाते हैं. इस संबंध में मंडल कारा कोडरमा के सहायक जेलर को मेडिकल सुविधाओं को और अधिक कारगर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. मौके पर प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, सीएस अनिल कुमार, सहायक जेलर प्रेम कुमार, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >