कोडरमा: कोडरमा के जयनगर प्रखंड के विभिन्न निजी विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले विविध कार्यक्रमों की तैयारी जोरों पर है. स्कूली बच्चों द्वारा परेड व झांकी का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है.
जयनगर प्रखंड के नेशनल पब्लिक स्कूल परसाबाद, ज्ञान भारती उच्च विद्यालय परसाबाद, कंपिटेंट स्कूल तेतरौन, आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय बाघमारा, आदर्श विद्या मंदिर तिलोकरी, एक्सीलेंट स्कूल पावर हाउस, सरस्वती पब्लिक उच्च विद्यालय पावर हाउस, शारदा विद्या मंदिर योगियाटिल्हा, स्वामी विवेकानंद उच्च विद्यालय बीरेंद्र नगर, बचपन पब्लिक स्कूल चुटियारो, इंडियन पब्लिक स्कूल चंद्रघटी में विविध कार्यक्रमो का प्रशिक्षण जोरों पर है.
