कोडरमा के जयनगर प्रखंड के विभिन्न सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय पांडू, पिपचो, आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय बाघमारा, एक्सिलेंट पब्लिक स्कूल पावर हाउस, सरस्वती पब्लिक स्कूल पावर हाउस व कंपिटेंट स्कूल तेतरौन ने आकर्षक झांकी निकाली. विभिन्न संस्थानों में प्राचार्य, निदेशक व जनप्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण किया.
जयनगर में शान से लहराया तिरंगा, शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

पांडू विद्यालय की झांकी. | Prabhat Khabar Network
Copied link
जयनगर के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रों ने आकर्षक झांकियां निकालीं और ध्वजारोहण किया गया।