चंदवारा. प्रखंड के रांची-पटना रोड के किनारे गुरुवार को आजाद फाउंडेशन के प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन हुआ. बतौर अतिथि चंदवारा पश्चिमी की जिला परिषद सदस्य नीतू कुमारी व विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार ने फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर केंद्र की शुरुआत की. मौके पर विशाल सिंह, राजेश सिंह, नंदकिशोर प्रसाद, पप्पू कुशवाहा, सुमिता कुमारी, चंदन कुमार, बिनोद प्रसाद वर्णवाल, बिजय मोदी, मनोज मोदी, बिरेद्र यादव, नंदकिशोर सोनी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
