जयनगर. प्रखंड के पिपचो चौक पर सुमित स्टूडियो एंड प्रज्ञा केंद्र का उदघाटन विधायक अमित कुमार यादव ने किया. मौके पर विधायक श्री यादव ने कहा कि इस केंद्र के खुलने से लोगों को कई तरह का लाभ होगा. ऑनलाइन कार्यों का निष्पादन होगा. प्रोपराइटर सुमित कुमार ने प्रज्ञा केंद्र में होने वाले कार्यों को बताया. मौके पर मंडल अध्यक्ष चंदन पासवान, जिप सदस्य प्रतिनिधि देवनारायण यादव, मंडल महामंत्री जितेंद्र यादव, संजय गुप्ता, भाजयुमो अध्यक्ष विजय यादव, राकेश कुमार, रवि कुमार, राजकुमार राम, सुमित कुमार, अभिषेक कुमार, विजय यादव, धनेश्वर चौधरी, सकलदेव राम, राम लखन यादव, विजय पंडित आदि मौजूद थे.
पीड़िता को मुआवजा दिलाने की मांग
कोडरमा. डोमचांच प्रखंड के ढोढाकोला के समीप कुशहाना में वर्ष 2024 में बाइक हादसे में गंभीर रूप से घायल रौशनी तुरी निवासी अंबेडकर नगर पारहो को आज तक आर्थिक मदद नहीं मिल पायी है. इस मामले को लेकर सूचना अधिकार मंच के सचिव आरके बसंत ने पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह से शिकायत की है. श्री बसंत ने कहा है कि घटना के दिन डोमचांच थाना में पदस्थापित चौकीदार की बाइक की चपेट में आने से रौशनी गंभीर रूप से घायल हुई थी. लंबे इलाज के बाद वह किसी तरह ठीक हुई है. दुर्घटना की वजह से हुई शारीरिक अपंगता की वजह से वह परेशान है, लेकिन हादसे को अंजाम देने वाले चौकीदार ने आर्थिक मदद की बात कहकर उसे नहीं दिया. एक बार दबाव में दो लाख रुपये का चेक भी दिया, लेकिन आज तक वह कैश नहीं हो पाया. डोमचांच पुलिस भी पीड़िता की मदद नहीं कर रही. उन्होंने पूरे मामले में एसपी से हस्तक्षेप करते हुए लड़की के इलाज के खर्च का पैसा व सम्मान जनक मुआवजा दिलाने की मांग की है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.