ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में जुटे अभिभावक, शिक्षा और प्रशिक्षुओं के विकास पर साझा किये सुझाव

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन हुआ. इस बैठक में प्राचार्य, शिक्षक और अभिभावकों ने मिलकर प्रशिक्षुओं की शिक्षा, अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर महत्वपूर्ण सुझावों का आदान-प्रदान किया.

कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी और अभिभावकों ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित कर की.

प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी ने स्वागत संबोधन में सभी अभिभावकों का अभिनंदन किया. बैठक के प्रभारी सीताराम यादव ने पीपीटी के माध्यम से महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी. इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों का परिचय भी कराया गया.

नियमित उपस्थिति और अनुशासन पर जोर

बैठक में अभिभावकों ने अपने सुझाव और विचार साझा किये, जिन पर आवश्यक चर्चा की गयी. अभिभावकों को प्रशिक्षुओं की नियमित उपस्थिति, अनुशासन, शैक्षणिक प्रगति और महाविद्यालय की गतिविधियों में सहभागिता के महत्व की जानकारी दी गयी.

प्रशिक्षुओं की शिक्षा और बेहतर विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों के बीच नियमित संवाद से प्रशिक्षुओं की शैक्षणिक प्रगति और व्यक्तित्व विकास को बेहतर दिशा मिल सकती है.

कार्यक्रम का संचालन आईक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सीताराम यादव ने किया. मौके पर डॉ इंद्र कुमार जायसवाल, विनीता कुमारी, पुस्तकालयाध्यक्ष सुधीर कुमार, सुचित कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >