हत्या के आरोपियों का सहयोग किया, तो सामाजिक बहिष्कार

तिलैया डैम ओपी अंतर्गत ग्राम चमगुदोखुर्द में ग्रामीणों की बैठक पंसस रामप्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई.

जयनगर. तिलैया डैम ओपी अंतर्गत ग्राम चमगुदोखुर्द में ग्रामीणों की बैठक पंसस रामप्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई. संचालन विजय साव ने किया. बैठक में गत दिनों गोवर्धन साव की हुई हत्या की कडी निंदा करते हुए हत्या में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की गयी. ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि हत्याकांड में शामिल आरोपियों को किसी ने सहयोग किया, तो उसका सामाजिक बहिष्कार होगा. यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा. बैठक में मृतक के भाई विजय साव ने बताया कि उसके भाई के हत्या में मुख्य रूप से भोला साव (पिता-दामोदर साव) डुमरियाटांड़ थाना बरकट्टा निवासी शामिल है. वह उनके परिजनों को धमकी भी दे रहा है. प्रलोभन भी दिया जा रहा है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज साव, युवा नेता उमेश यादव, मुखिया बीरेंद्र यादव, राजू यादव, लक्ष्मण यादव, उपेंद्र यादव, विनोद यादव, योगेश्वर यादव, संजय साहू, सहदेव पासवान, ऋषि साव, महेंद्र यादव, सुरेश यादव, रघु यादव, दिनेश यादव, नरेश साहू, संतोष साहू, पवन साहू, राजेश यादव, पिंटू यादव, सिकंदर यादव, कामेश्वर यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >