जनता ने दिया साथ, तो टैक्स को करायेंगे कम

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उमेश वर्मा ने वार्ड नंबर दो का दौरा किया

डोमचांच. नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उमेश वर्मा ने सोमवार को वार्ड नंबर दो का दौरा कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग बढ़ते होल्डिंग टैक्स से परेशान हैं, हमारी जीत होगी, तो बोर्ड की बैठक में इस टैक्स को कम करेंगे और अधूरे कार्य को पूरा करेंगे. मौके पर परमेश्वर यादव, महेंद्र यादव, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार, संतोष सिंह, कार्तिक दास, कुलदीप राम, मिथिलेश पेंटर, कमलेश यादव, अजय पांडेय, महेंद्र साव, बृजनंदन यादव, शक्ति सिंह, संदीप कुमार, सुदेश मोदी, राजू मेहता, संदीप यादव, अनुज कुमार, उमा साव, रवि कुमार, प्रभाकर लाल रावत, मनोज मेहता, राहुल कुमार, डॉ विनोद कुमार, सुबोध साव आदि मौजूद थे.

समर्थन मिला, तो होल्डिंग टैक्स को कराया जायेगा कम

डोमचांच. डोमचांच नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पप्पू मेहता ने सोमवार को वार्ड नंबर आठ व नौ का दौरा कर मतदाताओं से समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि जब हम उपाध्यक्ष पद पर थे, तब सभी जगह का विकास किया. उन्होंने कहा कि अगर आपका साथ मिला, तो बोर्ड की पहली बैठक में ही बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स को कम किया जायेगा. जनसंपर्क में विशाल कुमार, कन्हैया कुमार, मो. इरशाद ,चंदन साव, संदीप सिंह, अंशु कुमार, गोलू कुमार, पप्पू राम, भोला राम, विजय कुमार, राहुल कुमार, अरुण कुमार, परवेज खान, कमरान आलम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >