तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद की घटना झुमरीतिलैया. असनाबाद में एक युवक को घर बुलाकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला प्रकाश में आया है़ इस संबंध में घायल युवक सचिन भदानी की शिकायत पर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है़ इनमें असनाबाद निवासी शिवम कुमार व आकांक्षा देवी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, पूरी घटना दोस्ती में शक और साजिश के तहत हुई़ घायल का आरोप है कि दोस्त ने पहले उसे घर बुलाया और पत्नी संग फोटो खिंचवाने और तीन लाख मांगते हुए दबाव बनाया़ विरोध करने पर हमला कर दिया़ इधर, पुलिस जांच में यह मामला कुछ और सामने आया है़ बताया जाता है कि आरोपी ने पत्नी से छेड़छाड़ के बाद इस तरह की घटना को अंजाम दिया़ घायल सचिन उसकी पत्नी को अक्सर छेड़ता रहता था, जिससे परेशान होकर महिला ने ही फोन कर सचिन को पहले अपने घर बुलाया और यहीं दोनों पति-पत्नी ने मिलकर पिटाई कर दी़ दोनों असनाबाद मेंं किराये के मकान में रहते हैं. इधर, युवती की मां संगीता देवी ने थाना में आवेदन देकर सचिन भदानी व उसके भाई पर बेटी के साथ छेड़छाड़ और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है.
मारपीट के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, जेल भेजे गये
तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद की घटना

मारपीट के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, जेल भेजे गये