घर में लगी आग, हजारों रुपये की क्षति

50 हजार रुपये का नुकसान हुआ

सतगावां. थाना क्षेत्र के इटाय पंचायत के योगीडीह गांव में सोमवार की रात करीब नौ बजे एक घर में आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जल कर स्वाहा हो गयी. बताया जाता है कि योगीडीह निवासी पप्पू यादव के घर में आग लग गयी, जिससे घर के अंदर रखी 30 बोरा गेहूं, चावल, पशुचारा, कपड़ा सहित अन्य सामग्री जल गयी. ग्रामीणों के सहयोग से मोटर पंप से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाने में घंटों समय लग गया. ग्रामीणों की सूचना पर फायद बिग्रेड की गाड़ी पहुंची, तब आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है बच्चे शाम को संझौती दिखा रहे थे, इसी क्रम में आग लग गयी. आग से लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >