कोडरमा़ तिलैया थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित एक निजी विद्यालय में हॉस्टल के अंदर गत तीन मई को एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल भेजे गये आरोपी की पहचान विनोद सिंह निवासी झुमरीतिलैया के रूप में हुई है. विनोद विद्यालय के हॉस्टल प्रबंधक बताये जाते हैं. ज्ञात हो कि गत दिनों विद्यालय के हॉस्टल में छात्र उदित राज ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में छात्र के पिता ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप विद्यालय प्रबंधन व अन्य पर लगाते हुए केस दर्ज कराया था.
हॉस्टल प्रबंधक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गत दिनों विद्यालय के हॉस्टल में छात्र उदित राज ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी.
