रूपायडीह में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

प्रखंड के रूपायडीह पंचायत भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. यहां ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गयी.

जयनगर. प्रखंड के रूपायडीह पंचायत भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. यहां ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. उदघाटन करते हुए जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बडा धन है. इसे बचाये रखने के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करानी चाहिये. शिविर में एचआइवी, सिफिल्स, हेपेटाइटिस, बीएमसी, टीवी व सामान्य जांच की गयी. मौके पर डॉ अमरदीप कुमार ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमेशा साफ पानी का सेवन करें. हरी एवं ताजी सब्जी खायें. बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली साल में दो बार खिलायें. शिविर में मुखिया गणपत यादव, उप मुखिया चंदन वर्णवाल, इंद्रदेव यादव, चंदन किशोर, मोबिन खान, एमपीडब्ल्यू अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, शंकर कुमार, अर्जुन राणा, आइटी आरसी शर्मा, अनिल कुजूर, विकास कुमार सिंह, उमा कुमारी, अंजलि, कंचन टोप्पो, प्रभा भारती, विजय कुमार, आदित्य कुमार, सुशील कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >