किसानों के ज्वलंत मुद्दों पर तेज करना होगा संघर्ष

झारखंड राज्य किसान सभा का दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को सहाना गार्डेन, कोडरमा में संपन्न हुआ.

कोडरमा. झारखंड राज्य किसान सभा का दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को सहाना गार्डेन, कोडरमा में संपन्न हुआ. शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद ने कहा कि धान पर एमएसपी देने की व्यवस्था 85 प्रतिशत नहीं मिलने के कारण 6000 करोड़ रुपये का नुकसान हर साल किसानों को उठाना पड़ रहा है. एक हेक्टेयर पर 62 हजार 415 रुपये की लागत धान पर किसानों को होती है, लेकिन खुले बाजार में 1850 रुपये प्रति क्विंटल दाम में प्रति हेक्टेयर उपज पर किसानों को 40 हजार 700 रुपये ही मिल पाता है. झारखंड में किसानों के ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष तेज करना होगा. अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा देश का सबसे बड़ा किसान संगठन है, तीन कृषि कानून के खिलाफ 13 माह चले किसान आंदोलन ने देश की खेत, खेती और कृषि व्यवस्था को बचाया. किसानों के लिए संघर्ष में शहीद हुए सिदो-कान्हू, चांद भैरव, फूलो झानो, बिरसा मुंडा के रास्ते पर चलकर ही झारखंड को बचाया जा सकता है. अखिल भारतीय किसान सभा के केंद्रीय नेता पुष्पेंद्र त्यागी ने किसान सभा की स्थापना 1936 से आजादी के संघर्षों व अब तक के किसान सभा के संघर्षों के योगदान पर चर्चा करते हुए झारखंड सहित देश भर में किसान आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया. झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुरजीत सिन्हा ने झारखंड में किसानों की स्थिति पर रिपोर्ट पेश करते हुए जल जंगल जमीन, विस्थापन, वन पट्टा आदि मुद्दों पर आंदोलन तेज करने पर जोर दिया. प्रदेश अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए मुक्त भारतीय बाजार समझौता भारतीय किसानों के लिए मौत की घंटी है. मोदी सरकार एवं ट्रंप सरकार के बीच किसान विरोधी समझौता भारतीय किसान कभी स्वीकार नहीं करेगा. राज्य किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव असीम सरकार ने झारखंड में किसानों की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड में हाथियों का आतंक जारी है. उन्होंने किसान आंदोलन को तेज करने के लिए किसान सभा को मजबूत करने पर जोर दिया. प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के 15 जिलों से 50 चुने हुए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इसमें मदुवा कच्छप, अशोक शाह, परशुराम महतो, रघुवीर मंडल, शंकर उरांव, बिसंबर महतो, श्यामसुंदर महतो, गंगाधर यादव, बारिक ख़ान, शेख सइफुद्दीन, अनिल उरांव, सुरेंद्र राम, लख्खीराम मुर्मू, रघुबीर मंडल, मीना देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >