जयनगर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

जयनगर के पूर्वी व पश्चिमी पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर शिविर लगा.

जयनगर. जयनगर के पूर्वी व पश्चिमी पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर शिविर लगा. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने फीता काटकर किया. उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. शिविर में सामाजिक सुरक्षा योजना समेत राशन कार्ड, जॉब कार्ड व श्रम विभाग की सेवाएं, जन्म-मृत्यु व अन्य प्रमाण पत्र, राजस्व व भूमि सुधार सेवाएं, कृषि पशुपालन व वन विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टाॅल लगाये गये. शिविर के दौरान आठ जाति प्रमाण पत्र, आठ आय प्रमाण पत्र, सात जन्म प्रमाण पत्र, 20 राशन कार्ड के आवेदन आये. शिविर में डीटीओ विजय कुमार सोनी, पशुपालन पदाधिकारी शोएब खान, अशोक कुमार, जिप सदस्य केदारनाथ यादव, मुखिया कौशर खान, मरीयम खातून, सलीम खातुन, अरमान खान, कुंदन गुप्ता, बाबू ठाकुर, पंचायत सचिव बिंदु कुमारी, रोजगार सेवक सहित भारी संख्या में दोनों पंचायत के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >