राधाष्टमी पर झुमरीतिलैया में अनोखी पहल, 20 घरों से शुरू हुआ ‘एक घर, एक गो-गुलक’ अभियान

राधाष्टमी के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झुमरीतिलैया ने 'एक घर, एक गो-गुलक' अभियान की शुरुआत की है. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को गो-सेवा से जोड़ना और सेवा की भावना को घर-घर तक पहुंचाना है.

झुमरीतिलैया. राधाष्टमी के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झुमरीतिलैया प्रेरणा शाखा की ओर से श्री अग्रसेन भवन में ‘एक घर, एक गो-गुलक’ अभियान की शुरुआत की गयी. अभियान के तहत 20 गो-गुलकों का शुभारंभ किया गया. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को गो-सेवा से जोड़ना और सेवा की भावना को घर-घर तक पहुंचाना है.

पूजा-अर्चना के साथ अभियान की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड प्रांतीय जीव दया संयोजिका सारिका लड्ढा ने पूजा-अर्चना के साथ किया. इस अवसर पर शाखा की ओर से उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इसके बाद शाखा सदस्यों और विभिन्न स्थानों पर गो-गुलकों का वितरण किया गया.

छोटी बचत से गो-सेवा में योगदान

शाखा अध्यक्ष आकृति चौधरी ने कहा कि गो-सेवा हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी जिम्मेदारी है. गो-गुलक के माध्यम से हर परिवार अपनी छोटी-छोटी बचत को सेवा कार्य से जोड़ सकता है. सामूहिक रूप से किया गया यह छोटा प्रयास गो-सेवा में बड़ा योगदान दे सकता है. उन्होंने कहा कि शाखा का लक्ष्य इस अभियान को अधिक से अधिक घरों तक पहुंचाना है.

मौके पर शाखा सचिव प्रिया अग्रवाल, प्रीति गुटगुटिया, मीना हिसारिया, बीना जैन, रश्मि गुटगुटिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं. शाखा ने अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >