कोडरमा: गणपति महोत्सव के हिसाब को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल; ईंट, चाकू, कुल्हाड़ी से हमले का आरोप

कोडरमा के बनपोक गांव में गणपति महोत्सव के चंदे के हिसाब को लेकर दो पक्षों में हिंसक मारपीट हुई. इस घटना में दोनों तरफ से लोग घायल हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मरकच्चो से मुन्ना कुमार की रिपोर्ट

मरकच्चो (कोडरमा). नवलशाही थाना क्षेत्र के बनपोक गांव में गुरुवार की रात गणपति महोत्सव के आमद-खर्च के हिसाब को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. घटना में शंकर साव (40), पिता चेतन साव गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं दूसरे पक्ष के सोनू साव (38), पिता दासी साव को भी चोट लगी है. दोनों बनपोक गांव के रहनेवाले हैं.

ईंट, चाकू और कुल्हाड़ी से हमला

घायल शंकर साव ने बताया कि गणपति महोत्सव के आमद-खर्च के हिसाब को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई. इसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. शंकर साव ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट, चाकू और कुल्हाड़ी से हमला किया. इससे उनके सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं.

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

शंकर साव ने सोनू साव, दिवाकर साव, दिवाकर की पत्नी, भांजा और सूरज साव पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. घायल शंकर साव का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है. इधर, दूसरे पक्ष के सोनू साव ने भी शंकर साव और उनकी पत्नी पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलने के बाद नवलशाही थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है. पुलिस शिकायतों के आधार पर घटना के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >