भाई को बंधक बना नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिबौर मेघातरी जंगल में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है़ तीन युवकों ने दुष्कर्म की घटना को उस समय अंजाम दिया जब नाबालिग अपने भाई के साथ जंगल में ढिबरा चुनने गयी थी़

कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिबौर मेघातरी जंगल में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है़ तीन युवकों ने दुष्कर्म की घटना को उस समय अंजाम दिया जब नाबालिग अपने भाई के साथ जंगल में ढिबरा चुनने गयी थी़ घटना चार नवंबर की है़ आरोपियों के दबाव और धमकी के कारण पीड़िता और उसके परिजन डरे हुए थे़ बाद में पुलिस को लिखित जानकारी दी. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. थाना को दिये आवेदन में नाबालिग ने बताया है कि वह अपने भाई के साथ दिबौर के पहाड़ी जंगल में ढिबरा चुनने गयी थी़ इसी दौरान घात लगाये दिबौर निवासी रोहित कुमार (पिता स्व़ पप्पू रजवार), चंदन कुमार (पिता विजय रजवार) और रौशन कुमार (पिता स्व़ राम विलास भुइयां) ने हमें पकड़ लिया़ इसके बाद भाई को रस्सी से पेड़ में बांध कर सोमवार दोपहर 12 बजे से रात के 9 बजे तक बारी-बारी से मेरे साथ दुष्कर्म किया़ आरोपियों ने धमकी दी कि घटना की जानकारी किसी को दी तो जान से मार देंगे़ इस दौरान आरोपियों ने भाई से मोबाइल फोन, 1200 रुपये और मुझसे सोने की नकचन, कान का टॉप्स, चांदी का सिकड़ी छीन लिया़ साथ ही हम दोनों के साथ मारपीट भी की़ छह नवंबर को तीनों आरोपियों ने मेरे घर आकर जान से मारने की धमकी दी. थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि कांड संख्या 239/24 दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है़ इधर, सीपीआइएम के जिला सचिव असीम सरकार ने नाबालिग के साथ जघन्य अपराध करने वाले तीनों आरोपियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >