सतगावां, कोडरमा: प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बासोडीह बाजार स्थित गणेश मंदिर, ग्राम सिहास समेत विभिन्न पूजा मंडपों में विधिवत और गाजे-बाजे के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गयी. बासोडीह और सिहास के पूजा मंडपों में दिनभर दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही.
सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने गणेश बाबा के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया. सिहास पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंगलवार शाम जागरण का आयोजन होगा. सांस्कृतिक संध्या में चतरा से आये गायक संतोष सुहाना, गायिका शोभा दुबे, गोरख गिरी और उनकी पूरी टीम भजनों की प्रस्तुति देगी.
सिहास पूजा समिति के अध्यक्ष रंजन कुमार, सचिव प्रमोद कुमार और कोषाध्यक्ष गया प्रसाद ने बताया कि जागरण को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति के सदस्य सक्रिय हैं. स्थानीय प्रखंड प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है.
बासोडीह बाजार गणेश मंदिर में आयोजित पूजा समारोह में समिति के सदस्य भोला प्रसाद सेठ, पवन बरनवाल, महेंद्र यादव, विकास बरनवाल, संतोष कुमार, अविनाश कुमार, जीवनदीप कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ अनिरुद्ध कुमार, अरविंद राम, फागुलाल, अनूप बरनवाल, राहुल कुमार, रोहित कुमार, भोला पांडेय, सुबोध पांडेय, विकास कुमार, राजेश कुमार, मोहन बरनवाल, मोनू कुमार आदि उपस्थित थे.
