बिरहोर समुदाय के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गयी

मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत तेलिया मारण बिरहोर टोला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.

कोडरमा. मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत तेलिया मारण बिरहोर टोला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर बिरहोर समुदाय के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा प्रदान की गयी. स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ग्रामीणों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, शुगर, टीबी, बुखार आदि की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया. साथ ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों के स्वास्थ्य की विशेष रूप से जांच की गयी. इस दौरान स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया. टीम ने साफ-सफाई, पोषण, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, मौसमी बीमारियों से बचाव तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया. शिविर में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को समय पर उपचार कराने, किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. जिला प्रशासन ने बताया कि दूरस्थ एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय क्षेत्रों में नियमित रूप से इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जाते रहेंगे, ताकि प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >