कोडरमा : जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सोमवार को जहरीले भौंरों के झुंड ने हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार, ग्रामीण खेतों में काम करने और जंगल से पत्ते लाने गये थे. इसी दौरान भौंरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया.
घायलों की पहचान
हमले में मोहम्मद सलीम (55), नंदनी कुमारी (30), निमियां देवी (50) और नीरज कुमार (11) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद परिजनों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.
इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है
इलाज के दौरान मोहम्मद सलीम की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया. वहीं, अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है.
ये भी पढ़ें: छठ तालाब के पुल पर रेलिंग नहीं, जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं कोडरमा के ग्रामीण
