रांची. हजारीबाग उपायुक्त कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए बड़ा बाबू कमलेश कुमार कर्ण (67 वर्ष) का बुधवार को रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे हजारीबाग के न्यू कॉलोनी, कोर्रा में रहते थे. उनके निधन पर कई लोगों ने शोक प्रकट किया. उन्होंने 1985 में कटकमसांडी ब्लॉक में सहायक के पद पर योगदान दिया तथा विभिन्न प्रखंड व जिला मुख्यालय में अपने शासकीय कार्यों को संपन्न कर उपायुक्त कार्यालय हजारीबाग से 31 जनवरी 2019 में सेवानिवृत्त हुए. वह अपने पीछे पत्नी मृदुला कर्ण, तीन बेटियां शालू, शालिनी व सौम्या सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को हजारीबाग के जबरा श्मशान घाट में दिन के 11 बजे किया जायेगा.
डीसी कार्यालय के पूर्व बड़ा बाबू का निधन
डीसी कार्यालय के पूर्व बड़ा बाबू का निधन
