जिला खो-खो संघ का गठन, सिमरनजीत बने अध्यक्ष

चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल में आयोजित वार्षिक आम बैठक सह पदाधिकारी चयन समारोह में नये पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया.

कोडरमा. जिले में खो-खो खेल को नयी दिशा देने के लिए जिला खो-खो संघ का गठन किया गया. चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल में आयोजित वार्षिक आम बैठक सह पदाधिकारी चयन समारोह में नये पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड खो-खो संघ के सचिव संतोष प्रसाद उपस्थित थे. इस दौरान आगामी सत्र के लिए सिमरनजीत सिंह को कोडरमा जिला खो-खो संघ का अध्यक्ष, अमित कुमार को सचिव और दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं अशोक वर्णवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा तौफीक हुसैन, अर्पणा गुप्ता व अभिषेक अमुखी को उपाध्यक्ष चुना गया. संयुक्त सचिव के रूप में अभिजीत आनंद, कुंदन कुमार राणा, सुनील कुमार साव, शुभम कुमार व आकाश सेठ का चयन किया गया. तकनीकी अध्यक्ष के रूप में कौशल कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गयी. इसके अलावा तकनीकी सदस्यों में हर्ष कुमार, शरद अग्रवाल, अजय यादव, अंशु राज, मिथिलेश कुमार, रोहित यादव और विल्सन पॉल को शामिल किया गया. श्याम सुंदर, यादव किशोर वैद्यनाथ, सागर राज, रामू कुमार और श्रवण कुमार कार्यकारी सदस्य बनाये गये. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संघ की ओर से माला पहनाकर सम्मानित किया गया. अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता खो-खो खेल को जिले में नयी ऊंचाइयों तक ले जाना है. मुख्य अतिथि संतोष प्रसाद ने कहा कि खेलों के विकास में संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने नयी टीम को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. यह चुनाव झारखंड राज्य खो-खो संघ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक के रूप में जामताड़ा जिला खो-खो संघ के महासचिव नंदन कुमार सिंह तथा रिटर्निंग अधिकारी जय गोपाल शर्मा की देखरेख में हुआ. संचालन अभिजीत आनंद ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >