कायस्थ महासभा की बैठक सह वनभोज कार्यक्रम

वनभोज में चित्रांश परिवार की महिलाओं और बच्चों ने खूब आनंद उठाया

कोडरमा. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोडरमा की साप्ताहिक बैठक सह वनभोज का आयोजन कोडरमा के डांगरा पहाड़ के पास किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद मोहन वर्मा ने की. संचालन जिला महासचिव विपिन कुमार सिन्हा ने किया. वनभोज में चित्रांश परिवार की महिलाओं और बच्चों ने खूब आनंद उठाया. वहीं बैठक की शुरुआत श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजन और भव्य आरती से हुई. हर घर चित्रगुप्त, घर-घर चित्रगुप्त के अंतर्गत घर-घर जिले में संपर्क अभियान चलाकर समाज को जागरूक करने के लिए चित्रांशों ने अपने-अपने विचार रखे. जिलाध्यक्ष आनंद मोहन वर्मा ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह किसी न किसी चित्रांश परिवार के साथ जो बैठक होती है, वह जारी रहेगी. बैठक में झारखंड आंदोलनकारी सह समाजसेवी संतोष सहाय, जिला उपाध्यक्ष रवींद्र श्रीवास्तव, शक्तिकांत सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा, नवीन कुमार वर्मा, जिला सचिव विनय कुमार सिन्हा, विवेक बक्शी, सत्येंद्र सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद, शिवेंद्र नारायण, समीर श्रीवास्तव, नवीन सिन्हा,राज कुमार सिन्हा, शिव कांत सिन्हा, कपिल देव प्रसाद, सुजीत कुमार सिन्हा, सतीश कुमार सिन्हा, उदय कुमार सिन्हा, विकेश कुमार, बसंत बक्शी, प्रमोद कुमार सिन्हा, रामाकांत प्रसाद, नवीन सिन्हा, धनंजय कुमार सिन्हा, राजीव कुमार, अखिलेश कुमार, राजेश कुमार, विजय कुमार, कांग्रेस नेत्री बेबी सिन्हा, वीणा देवी, अर्चना सिन्हा, मृदुला सिन्हा, संगीता देवी, ललिता सिन्हा, नीलम कुमारी, लता सिन्हा, निधि सिन्हा, प्रीति सिन्हा, आकृति सिन्हा, अर्चना वर्मा, रीना सिन्हा, पूनम सिन्हा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >