मरीजों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण

झुमरीतिलैया में मारवाड़ी युवा मंच ने रजत जयंती के उपलक्ष्य में मेंटल हॉस्पिटल और अनाथ आश्रम में मरीजों व बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया।

झुमरीतिलैया : सृजन से सम्मान तक के संकल्प के साथ झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच ने 25वां रजत जयंती मना रहा है. इस उपलक्ष्य पर मारवाड़ी युवा मंच तिलैया शाखा द्वारा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा के सम्मान में जीवन ज्योति मेंटल हॉस्पिटल और जीवोदया अनाथ आश्रम में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया.

कार्यक्रम के दौरान मंच के सदस्यों ने सभी मरीजों के बीच नारियल तेल, नहाने का साबुन, सर्फ एक्सेल डिटर्जेंट, शैंपू, टूथपेस्ट और पौष्टिक फूड पैकेट आदि वितरण किया गया. अपनों से दूर अस्पताल में रह रहे इन मरीजों के बीच जब यह सामग्री पहुंची, तो उनके चेहरों पर एक अनमोल मुस्कान बिखर गई. इसके साथ ही जीवोदया अनाथ आश्रम की बच्चियों के बीच भी खुशियां बांटी गईं. मंच की ओर से अनाथ बच्चियों को नए वस्त्र, सेनेटरी पैड, कॉपी-किताबें और स्वादिष्ट नाश्ता उपलब्ध कराया गया. समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य : मोहित संघई

मंच के अध्यक्ष मोहित संघई ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाना ही मारवाड़ी युवा मंच का मूल उद्देश्य है. ऐसे लोगों को सम्मान और संबल देकर हम उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं. वहीं सचिव अतुल खेतान ने जानकारी देते हुए बताया कि रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत जन सेवा कार्यक्रम की कड़ी में यह चौथा बड़ा सेवा कार्य था. इससे पहले गर्मी के मौसम में अमृतधारा परियोजना के तहत जगह-जगह प्याऊ लगाकर लोगों को शीतल जल और शरबत पिलाया गया.

कोषाध्यक्ष महावीर खेतान ने कहा कि छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करके भी हम किसी के जीवन में बड़ा और सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. अस्पताल प्रबंधन ने भी मारवाड़ी युवा मंच के इस मानवीय और संवेदनशील प्रयास की सराहना की.

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के उपाध्यक्ष प्रतीक संघई, शिवेश पचीसिया, उपसचिव विकास जैन, संरक्षक अर्जुन संघई, रितेश दुगड, संजय जैन, चंद्रशेखर जोशी, अरविंद चौधरी, रोहित संघई, आयुष केड़िया, तुषार चौधरी, अतिशय मोदी, अनुराग हिसारिया, अग्रवाल समाज की अनुराधा संघई, खुशबू केड़िया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >