ब्राउन सुगर की तस्करी के आरोपी को पांच वर्ष कारावास

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाई सजा

: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाई सजा कोडरमा बाजार. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी की अदालत ने कोडरमा थाना कांड संख्या 5/21 (एनडीपीएस एक्ट) ब्राउन सुगर की तस्करी के मामले की सुनवाई की. उन्होंने आरोपी झुमरी निवासी रोनाल्ड रीगन तिर्की पिता स्व दिलीप कुमार तिर्की को धारा 22 ( बी) एनडीपीएस एक्ट में दोषी पाते हुए पांच वर्ष कारावास और 50 हजार का जुर्माना लगाया. जुर्माना की राशि नहीं देने पर छह महीने की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी. ज्ञात हो कि पांच जनवरी 2021 को गुप्त सूचना के आधार पर कोडरमा पुलिस ने छापामारी कर उक्त आरोपी को आठ पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया था़ मामले की सुनवाई के दौरान प्रभारी लोक अभियोजक शिवशंकर राम ने न्यायालय में सभी गवाहों का परीक्षण कराते हुए अदालत से आरोपी को कड़ी सजा देने का अनुरोध किया था़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.