खलिहान में लगी आग, हजारों का नुकसान

मंगलवार दोपहर खलिहान में अचानक आग लगने से मोतीलाल साव का धान और पुआल जलकर राख हो गया.

जयनगर. प्रखंड के नईटांड़ गांव में मंगलवार दोपहर खलिहान में अचानक आग लगने से मोतीलाल साव का धान और पुआल जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गयी. सूचना पर सीओ सारांश जैन और एएसआई प्रमोद कुमार सिंह पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. सीओ सारांश जैन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >