995 बेटिकट यात्रियों से 4 लाख 72 हजार 435 रुपया जुर्माना वसूला

धनबाद मंडल के निर्देश पर कोडरमा रेलवे स्टेशन सहित धनबाद रेल मण्डल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया

झुमरीतिलैया. धनबाद मंडल के निर्देश पर कोडरमा रेलवे स्टेशन सहित धनबाद रेल मण्डल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दर्जनों यात्रियों को बिना टिकट, गलत श्रेणी में यात्रा करने या बिना बुक सामान के पकड़ा गया. इस दौरान कोडरमा धनबाद, चंद्रपुरा, गोमो, बरकाकाना, डाल्टनगंज, सिंगरौली और चोपन में एक साथ यह सघन चेकिंग की गयी. अभियान के दौरान कोडरमा रेलवे स्टेशन पर भी विशेष नजर रखी गयी. अभियान के दौरान कुल 995 यात्रियों से 4 लाख 72 हज़ार 435 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >