कोडरमा. रेलवे ने गुरुवार को धनबाद मंडल में टिकट चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान 1273 यात्रियों को पकड़ा गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गये सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल हैं. इनसे 8,86,020 रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया.
छापामारी में लकड़ी जब्त, पांच गिरफ्तार
जयनगर. थाना क्षेत्र के अमजो-नावाडीह जंगल में अवैध रूप से पेड़ काटे जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने बुधवार रात छापामारी अभियान चलाया. सीओ सारांश जैन के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के दौरान जंगल से लकड़ी बैलगाड़ी और बाइक के जरिये ले जायी जा रही थी. पुलिस ने बैलगाड़ी में लदी लकड़ी तथा बाइक (जेएच 12पी-7049) पर बंधी लकड़ी को जब्त कर लिया. साथ ही बाइक को भी कब्जे में लेकर थाना लाया गया. साथ ही लकड़ी के अवैध कारोबार में लगे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
