नवलशाही थाना में चौकीदार को दी गयी विदाई

सेवानिवृत्त चौकीदार के कार्यकाल की सराहना की

मरकच्चो. नवलशाही थाना में कार्यरत चौकीदार कामेश्वर तुरी के सेवानिवृत्त होने पर थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी, जवानों एवं अन्य कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त चौकीदार के कार्यकाल की सराहना की.थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि चौकीदार ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया. समारोह के दौरान सेवानिवृत्त चौकीदार को अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. कामेश्वर तुरी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा अवधि के दौरान उन्हें सभी का सहयोग और स्नेह मिलता रहा, जिसे वह कभी नहीं भूल पायेंगे. मौके पर एसआई रविप्रकाश पंडित, मदन मिश्रा, एएसआई शांति भूषण, राजीव कुमार, मुंशी अक्षय कुमार, संदीप कुमार, प्रमोद पासवान, चौकीदार संघ के संतोष यादव, मुंन्द्रिका सिंह, मनोज पासवान, रामविलास पासवान, समसुद्दीन मियां, शंकर तुरी, रोहित पासवान समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >