सेवानिवृत्त न्यायालय कर्मी को दी गयी विदाई

मुख्य अतिथि ने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा की स्वाभाविक प्रक्रिया है

कोडरमा न्यायमंडल में सेवानिवृत कर्मचारी राजकुमार राय को भावभीनी विदाई कोडरमा. कोडरमा न्यायमंडल के सेवानिवृत्त न्यायालयकर्मी राजकुमार राय के सम्मान में व्यवहार न्यायालय के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा ने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा की स्वाभाविक प्रक्रिया है और लंबे समय तक निष्ठापूर्वक सेवा करना गौरव की बात है. उन्होंने राजकुमार राय के योगदान की सराहना करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की. प्रधान जिला जज कुटुम्ब न्यायालय अमितेष लाल एवं जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा ने भी उनके कार्य की प्रशंसा की. राजकुमार राय ने कहा कि कोडरमा न्यायमंडल की यादें सदैव स्मरणीय रहेंगी और सभी सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया. न्यायालयकर्मियों ने उन्हें उपहार एवं माल्यार्पण कर विदाई दी. संचालन विद्या नोमिता भगत ने किया. मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश, अवर न्यायाधीश सत्यभामा कुमारी, प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, मुन्सिफ मिथिलेश कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, ज्योत्सना पांडेय व नमिता मिंज, न्यायाधीश प्रभारी विकास कुमार भगत सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >