स्टेशन रोड से झंडा चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नगर पर्षद की कार्रवाई

यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नगर पर्षद की कार्रवाई झुमरीतिलैया. शहर में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या को लेकर शनिवार शाम नगर पर्षद की टीम ने प्रशासन के सहयोग से स्टेशन रोड से झंडा चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अभियान के दौरान सड़क किनारे लगाये गये ठेला, फुटपाथ दुकानों तथा दुकान के बाहर रखे सामान को हटाया गया. कई दुकानदारों के सामान को जब्त कर ट्रैक्टर से नगर पर्षद कार्यालय ले जाया गया. अधिकारियों ने सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी. कहा कि आगे भी अभियान चलाया जायेगा. अतिक्रमण कर ठेला-खोमचा व दुकान लगाने वालों से रविवार से जुर्माना वसूला जायेगा. सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायत और यातायात बाधित होने की समस्या को देखते हुए यह कार्रवाई की गयी है. स्टेशन रोड और झंडा चौक क्षेत्र में हर दिन भारी भीड़ के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु होने की उम्मीद जताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >