बाल संरक्षण को लेकर समन्वय मजबूत करने पर जोर

सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतीश कुमार निशांत की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई.

कोडरमा बाजार. बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विभागों व संस्थाओं के बीच समन्वय सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतीश कुमार निशांत की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई. बैठक में प्रायोजन के तहत योग्य परिवारों की सूची तैयार कर उसे जेएसएलपीएस व एनजीओ के साथ साझा करने पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक के दौरान जेएसएलपीएस, पीएलवी व एनजीओ के माध्यम से प्राप्त प्रायोजन आवेदन पत्रों की समीक्षा भी की गयी. सहायक निदेशक ने कहा कि प्रायोजन के लिए परिवारों का चयन उचित जांच-पड़ताल के बाद ही किया जाये. उन्होंने संबंधित विभागों व संस्थाओं को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का निर्देश दिया. बैठक में बाल विवाह और बाल उत्पीड़न जैसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त प्रयास करने पर बल दिया गया. विद्यालय स्तर पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने की भी बात कही गयी, ताकि बच्चों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी समय पर मिल सके और आवश्यक सहायता उपलब्ध करायी जा सके. मौके पर डीसीपीओ नरेंद्र सिंह, एलपीओ दिनेश पाल, जतिन कुमार माथुर, संजय राणा, पप्पू यादव, मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >