टैक्स वसूली तेज करने व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर

नगर परिषद की समीक्षा बैठक में अध्यक्ष ने दिया निर्देश

नगर परिषद की समीक्षा बैठक में अध्यक्ष ने दिया निर्देश : नगर परिषद कार्यालय निर्माण के लिए जमीन का निरीक्षण झुमरीतिलैया. नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर की अध्यक्षता में राजस्व संग्रह व शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में टैक्स कलेक्शन की प्रगति, राजस्व बढ़ाने के उपाय तथा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने टैक्स कलेक्शन का कार्य कर रही एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राजस्व संग्रह करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नगर परिषद की योजनाओं और विकास कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राजस्व संग्रह अत्यंत आवश्यक है, इसलिए टैक्स कलेक्शन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि शहर में कई लोग ऐसे हैं, जिनका टैक्स लंबे समय से बकाया है. ऐसे मामलों में संबंधित लोगों से संपर्क कर उन्हें समय पर टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित किया जाये. समय पर टैक्स जमा नहीं करने पर बकाया राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज के अनुसार पेनल्टी लग जाती है, जिससे बाद में लोगों को अधिक राशि का भुगतान करना पड़ता है. अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि शहर के सभी वार्डों में नियमित रूप से साफ-सफाई करायी जाये तथा कचरा उठाव की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाये. उपाध्यक्ष मनोहर राम ने कहा कि नगर परिषद की आय का मुख्य स्रोत शहर से प्राप्त होने वाला राजस्व ही है. यदि लोग समय पर टैक्स का भुगतान करेंगे, तो नगर परिषद को विकास कार्यों को गति देने में काफी सहूलियत होगी. बैठक के बाद अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने प्रखंड परिसर में नगर परिषद कार्यालय निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, रंधीर वर्मा सहित टैक्स कलेक्शन एजेंसी के प्रतिनिधि तथा संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >