: मशाल व पटाखे जलाकर हाथी को बेरहवा जंगल की ओर खदेड़ा मरकच्चो. प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों का आतंक शुरू हो गया है. झुंड से बिछड़ा हुआ एक हाथी ने रविवार की अहले सुबह मरकच्चो दक्षिणी पंचायत के भगवतीडीह पहुंच कर जम कर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथी ने भगवतीडीह के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 25 में लगे पोषण वाटिका का जाली तोड़ दिया. हाथी ने जूठन सिंह के घर की चहारदीवारी व दिलीप तिवारी के घर का दरवाजा तोड़ दिया. साथ ही बीना सिंह के खेत में लगे प्याज की फसल को रौंद दिया. रविशंकर तिवारी के दो पेड़ को भी नुकसान पहुंचाया. इसी क्रम में हाथी ने नितिन चंद्र गुप्ता की बागवानी को तहस-नहस कर दिया. मनोज यादव के बंद पड़े पोल्ट्री फॉर्म को भी नुकसान पहुंचाया है. ग्रामीणों ने मशाल व पटाखे जलाकर हाथी को बेरहवा जंगल की ओर खदेड़ा. हाथी अभी भी बेरहवा जंगल में अपना बसेरा बनाये हुए है. बेरहवा जंगल से सटे गांवों के लोगों में दहशत व्याप्त है. ग्रामीणों ने बताया कि हर साल हाथियों द्वारा गांवों में फसलों को तहस-नहस कर दिया जाता है.
मरकच्चो दक्षिणी पंचायत के भगवतीडीह में हाथी का उत्पात

मरकच्चो दक्षिणी पंचायत के भगवतीडीह में हाथी का उत्पात
Copied link
मशाल व पटाखे जलाकर हाथी को बेरहवा जंगल की ओर खदेड़ा