वर्णमाला के आधार पर आज मिलेगा चुनाव चिह्न

नामांकन की प्रक्रिया समाप्त, कल से चुनाव प्रचार पकड़ेगा जोर

नामांकन की प्रक्रिया समाप्त, कल से चुनाव प्रचार पकड़ेगा जोर

कोडरमा. निकाय चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गयी है. शुक्रवार को नाम वापसी का दिन था, जबकि शनिवार को अध्यक्ष सहित वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. प्रत्याशियों को कुर्सी-टेबल से लेकर एसी-फ्रीज तक चुनाव चिह्न मिलेगा. चुनाव चिह्न का आवंटन देवनागरी लिपि में लिखे हुए उनके नाम और चुनाव चिह्न के क्रमानुसार आवंटन किया जायेगा. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद वर्ण क्रम के अनुसार देवनागरी लिपि में उम्मीदवारों की सूची तैयार की गयी है. इसके आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आवंटित चुनाव चिह्न निर्धारित नियमों के तहत आवंटित किया जायेगा. झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा और डोमचांच नगर पंचायत के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित होते ही प्रचार प्रसार जोर पकड़ेगा.

राज्य स्तरीय टीम ने किया तमाय पंचायत का दौरा

जयनगर. राज्य स्तरीय टीम ने मॉडल महिला हितैषी ग्राम पंचायत तमाय का दौरा किया. इस क्रम में टीम ने योजनाओं से संबंधित प्रविष्ट डाटा की पुष्टि और सत्यापन का कार्य किया. टीम ने ई पंचायत पोर्टल, सीएससी व अन्य विभागीय अभिलेखों की समीक्षा की तथा पंचायत स्तर पर उपलब्ध सेवाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया. टीम ने किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए पंचायत कार्यकारिणी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मौके पर मुखिया सीमा देवी, पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव, ई पंचायत बीपीएम, जिला प्रबंधक सीएससी, प्रखंड समन्वयक जेएसएलपीएस, सहिया, आंगनबाडी सेविका, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >