जयनगर. राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. उक्त बातें राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने कही. उन्होंने कहा कि पार्टी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के सदमे से उबरी भी नहीं थी कि शिक्षा मंत्री के निधन ने सभी को दोहरा दुख दिया. वह एक संघर्षशील व्यक्ति थे. उनके निधन पर पूर्व जिला सचिव श्यामदेव यादव, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव विवेक गुप्ता, गोविंद प्रसाद बिहारी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि महावीर यादव, दामोदर यादव, अर्जुन चौधरी, सुजीत चौधरी, अजीत चौधरी, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधाकर यादव, जिला युवा सचिव छोटू यादव, चंदवारा अध्यक्ष कामेश्वर भारती, उपाध्यक्ष उमेश यादव पहलवान, संदीप कुमार पांडेय, विनय राणा, लक्ष्मण राणा आदि ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
