डीवीसी प्रबंधन मनमानी करना बंद करें : महादेव

पंचायत जनप्रतिनिधियों तथा विस्थापित, प्रभावित लोगों की बैठक

जयनगर. डीवीसी प्रबंधन व पावर मेक कंपनी की मनमानी के खिलाफ पंचायत जनप्रतिनिधियों तथा विस्थापित, प्रभावित लोगों की बैठक अमित होटल फोरलेन के निकट हुई. बैठक की अध्यक्षता लक्ष्मण यादव ने की. भाकपा नेता सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन व पावर मेक कंपनी अपनी मनमानी बंद करे. विस्थापितों, प्रभावितों को उनका हक अधिकार दिया जाये. किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय द्विवेदी ने कहा कि विकास के नाम पर विस्थापितों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. किसान नेता महेश सिंह ने कहा कि किसानों की खेती योग्य जमीन का अधिग्रहण हुआ है, लेकिन किसानों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है. निर्णय लिया गया कि मोर्चा बनाकर आंदोलन तेज किया जायेगा. बैठक में धीरज रजक, लखन यादव, रमेश प्रसाद यादव, संगीता देवी, बीरेंद्र यादव, अज्जू सिंह, अरविंद यादव, कृष्णा यादव, सुरेंद्र भाई मोदी, अर्जुन यादव, दामोदर यादव, विजय पासवान आदि ने अपने-अपने विचार रखे. मौके पर एटक जिलाध्यक्ष विनोद पासवान, सचिव दशरथ पासवान, सिकंदर कुमार, उदय भारती, रंजीत भारती, सन्नी यादव, सुरेश साव, बोधी साव, रंजीत यादव, रामचंद्र यादव, रामजी प्रसाद आदि मौजूद थे.

300 सहायक उपकरणों का वितरण

जयनगर. प्रखंड के पूर्वी पंचायत सभागार में नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान लगभग 300 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया. बीडीओ गौतम कुमार ने कहा कि भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुगम बनाना है. अध्यक्षता पूर्वी पंचायत की मुखिया कौशर खान ने की. संचालन समाजसेवी अरमान खान ने किया. मौके पर उप प्रमुख राजनारायण सिंह, सांख्यिकी पदाधिकारी संतोष कुमार, मुखिया इरफान अंसारी, इरशाद आलम, अशोक कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >