डीवीसी केटीपीएस ने की 74 लाख की राशि स्वीकृत

आंगनबाड़ी केंद्रों के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत की गयी है राशि

आंगनबाड़ी केंद्रों के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत की गयी है राशिजयनगर. डीवीसी केटीपीएस द्वारा सीएसआर के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृति प्रदान की गयी है. स्वीकृत राशि उपायुक्त ऋतुराज को प्रदान की गयी है. यह स्वीकृति सक्षम पदाधिकारी की मंजूरी से एचआर के कार्यकारी निदेशक डाॅ डीवी राजन द्वारा भेजी गयी है. इसके तहत 74 लाख एक हजार 700 की राशि केटीपीएस एवं डीवीसी तिलैया क्षेत्र में खर्च की जायेगी, जो जिला प्रशासन के माध्यम से होगा. स्वीकृति आदेश पत्र को केटीपीएस के एचआर डीजीएम फ्रांसिस हेंब्रम ने उपायुक्त ऋतुराज को सौंपा. यह पहल बाल विकास एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीवीसी अधिनियम 1948 की धारा 12(फ) तथा डीवीसी सीएसआर नीति 2025 के प्रावधान के अनुरूप किया गया है. स्वीकृत राशि दो चरणों में जारी की जायेगी.

बैडमिंटन टूर्नामेंट में केटीपीएस बना चैंपियन

जयनगर. डीवीसी मैथन द्वारा डीवीसी सेंट्रल स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित 42 ऑल वैली बैडमिंटन टूर्नामेंट डीवीसी केटीपीएस ने जीत लिया है. एकल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में केटीपीएस के अतुल कुमार सिंह ने सीसीपीए के तनमय दलेई को पराजित कर एकल चैंपियनशिप का खिताब जीता. युगल चैंपियनशिप में केटीपीएस के अतुल कुमार सिंह व कुंदन कुमार और सीटीपीएस के तनमय दलेई व रविश के बीच मुकाबला हुआ. इसमें अतुल कुमार सिंह व कुंदन कुमार की जोड़ी ने जीत दर्ज कर युगल चैंपियनशिप का खिताब जीता. महिला टीम चैंपियनशिप में मैथन की टीम में केटीपीएस को हराया. यह जानकारी हुए नवीन कुमार ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >