डीवीसी विस्थापित, अधिकार मोर्चा का प्रदर्शन आठ को

मजदूरों, किसानों के साथ छल कर रहा है प्रबंधन : महादेव

मजदूरों, किसानों के साथ छल कर रहा है प्रबंधन : महादेव जयनगर. डीवीसी प्रबंधन की मनमानी और पावर मेन कंपनी द्वारा बाहरी मजदूरों से काम कराने की वजह से विस्थापितों में रोष बढ़ता जा रहा है. इसे लेकर विस्थापित अधिकार मोर्चा की बैठक फोरलेन चौक स्थित अमित होटल के निकट हुई. अध्यक्षता पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव ने की. मौके पर भाकपा नेता सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन किसानों, मजदूरों और विस्थापितों के साथ छल कर रहा है. 1600 मेगावाट के फेज टू का निर्माण पावर मेक तथा अन्य कंपनियों द्वारा बाहरी मजदूरों से कराया जा रहा है. इसके खिलाफ आठ अप्रैल को प्लांट के गेट नंबर एक समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जायेगा. माले प्रखंड सचिव मुन्ना यादव ने कहा कि मजदूरों, किसानों का शोषण हो रहा है, फिर भी सांसद, विधायक, पूर्व विधायक मौन हैं. भाकपा जिला सचिव अर्जुन यादव, पुरुषोतम यादव, बीरेंद्र यादव, मजदूर नेता राजेंद्र यादव ने कहा कि डीवीसी की मनमानी के खिलाफ आम जनता को गोलबंद करने की जरूरत है. यहां के नौजवानों व प्रशिक्षित लोगों को प्लांट में रोजगार नहीं मिलता. बाहरी मजदूरों का प्लांट पर कब्जा हो गया है. युवा नेता अरविंद यादव, कृष्णा यादव, युवा नेता अज्जू सिंह, सुरेंद्र भाई मोदी, टेकलाल यादव, डिलो पासवान, धीरज कुमार रजक, एटक जिलाध्यक्ष विनोद पासवान, दशरथ पासवान, सिकंदर कुमार, सन्नी कुमार ने भी बैठक में अपने-अपने विचार रखे. मौके पर रंजीत भारती, उदय भारती, राजू पांडेय, धनपत यादव, विनोद वर्णवाल, अनिल कुशवाहा, मनोज मोदी, समसुल अंसारी, सुरेंद्र पंडित, अमर परमार, महादेव ठाकुर, बाबूलाल यादव, भुवनेश्वर यादव, पंकज यादव, जयचंद दास, ब्रह्मदेव साव आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मुखिया धीरज कुमार ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >