जयनगर में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू, मूर्तिकार और टेंट संचालकों को अगली बैठक में बुलाने का निर्णय

जयनगर में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति केटीपीएस ने पूजा स्थल पर बैठक आयोजित की. अगली बैठक में मूर्तिकार और टेंट संचालकों को बुलाया जाएगा.

जयनगर. सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति केटीपीएस की बैठक पूजा स्थल पर समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दुर्गा पूजा को धूमधाम से मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

अगली बैठक में मूर्तिकार और टेंट संचालक होंगे शामिल

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में टेंट वाले, मूर्तिकार और लाइट वालों को भी बुलाया जायेगा. उनके साथ चर्चा के बाद पूजा की तैयारियों से जुड़े आवश्यक निर्णय लिये जायेंगे. वक्ताओं ने कहा कि सभी के सहयोग से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जायेगा.

फिलहाल पूजा स्थल और उसके आसपास साफ-सफाई कराने का निर्णय लिया गया.

मौके पर राजू यादव, अजय शर्मा, राजेश कुमार, दिलीप कुमार, लालू यादव, पंडित जी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >