कोडरमा के सरस्वती विद्या मंदिर में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान आयोजित, युवाओं ने ली शपथ

कोडरमा में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान का आयोजन. युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया.

कोडरमा. जिले के पथलडीहा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat), कोडरमा के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ राष्ट्रीय संकल्प अभियान का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्ति के संदेश को एक जन-आंदोलन का रूप देना था. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के गरिमामय स्वागत से हुई, जबकि मंच का संचालन पूर्व एनवाईवी (NYV) विकास कुमार यादव ने किया.

विकसित भारत @2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्र के एपीएस नैयर प्रवेज ने अभियान की रूपरेखा रखी और कहा कि 'विकसित भारत @2047' के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. मुख्य अतिथि समाजसेवी विजय कुमार सिंह ने कहा कि 'माय भारत' नशा मुक्त भारत का संदेश फैलाने का एक प्रभावी मंच है.

उन्होंने युवाओं से स्वयं नशा मुक्त रहने और दूसरों को भी इस लत से बाहर निकालने की अपील की. वहीं विद्यालय के निदेशक कपिलदेव सिंह ने युवाओं को देश की अमूल्य धरोहर बताते हुए नशापान से पूरी तरह दूर रहने की सलाह दी.

युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

कार्यक्रम के दौरान पूर्व एनवाईवी जितेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित युवाओं को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान की आधिकारिक शपथ दिलाई. इसके साथ ही युवाओं को 'माय भारत' पोर्टल पर 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले 'यंग लीडर्स विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027' ऑनलाइन क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया और उनका पंजीयन भी कराया गया.

राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुए इस आयोजन में सोनू कुमार, माय भारत युवा स्वयंसेवक रोहित कुमार, विशाल सिंह, सचिन राणा और सदानंद रजक का सराहनीय योगदान रहा.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में फर्जी वंशावली से 54 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री का आरोप, 9.11 लाख रुपये मुआवजा गबन की भी शिकायत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >