संत जेवियर स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

विद्यार्थियों ने जीवंत कलाकृति के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया़

जयनगर. कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में 16 मई से चलाये जा रहे स्वच्छता पखवारा के तहत टीम एचआर के तत्वावधान में केटीपीएस संत जेवियर स्कूल में गुरुवार को ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ बच्चों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का विषय स्वच्छता था, जो स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप था़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा जीवंत कलाकृति के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया़ इस दौरान केटीपीएस के सीजीएम सह परियोजना प्रधान मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना और उन्हें स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाये रखने में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है़ मौके पर सीनियर जीएम मानस कुमार मंडल, बलवंत कुमार, एपी लाल, कौशिक रॉय, आसीम अमिताभ परिडा, नवीन कुमार आदि मौजूद थे़

शिविर में 153 लोगों की स्वास्थ्य जांच

जयनगर. डीवीसी सीएसआर द्वारा प्राथमिक विद्यालय माधोपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व लू से बचाव को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया़ शिविर में डॉक्टर अर्चना ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और दवा का नि:शुल्क वितरण किया. उन्होंने लोगों को सलाह दी की धूप में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें. यदि निकलना भी पड़े, तो पूरा शरीर ढंक कर निकलें, तरबूज, ककड़ी, पपीता, खीरा आदि का सेवन करें. इस दौरान 153 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. शिविर में सहायक प्रबंधक कुलदीप राम, राजू राम, सुरेंद्र मोदी, मेडिकल टीम में उजागर सहित कई लोग मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.